Thursday, 25 August 2016

ग्राम पंचायत औड़ी में ग्राम राजस्व समिति के चुनाव सम्पन्न।

ग्राम पंचायत औड़ी के कार्यालय पर ग्राम राजस्व समिति के चुनाव प्रक्रिया को सम्पादित कराया गया। जिसमे चुनाव प्रभारी लेखपाल अभय सिंह पदेन ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों व पंचायत चुनाव 2015 के ग्राम प्रधान के चुनाव में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवार उपस्थित रहें। सर्वप्रथम चुनाव प्रभारी ने ग्राम औड़ी के लेखपाल अभय सिंह ने ग्राम राजस्व समिति के चुनाव प्रक्रिया व गठित होने वाली समिति के कार्यो, निर्देषों, कत्र्वयों व राजस्व प्रकरणों को निपटारा करने हेतु शासन द्वारा दिये गये निर्देषों के सन्दर्भ में जारी शासनदेष को पढ़कर सुनाया। इसके पश्चात समिति के आरक्षित अध्यक्ष पद पर ग्राम प्रधान रन्नों देवी व उपाध्यक्ष पद पर पंचायत चुनाव 2015 के ग्राम प्रधान के चुनाव में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवार कमलावती देवी को मनोनित किया गया। इसके पश्चात समिति के आरक्षित सदस्यों के पद पर सोनी देवी, वार्ड संख्या-08 की सदस्य को, अनुसूचित सदस्य पद पर हरिराम वैसवार, वार्ड संख्या-05 व अनुसूचित जनजाति सदस्य पद पर लक्ष्मण खरवार को निर्विरोध चुना गया। जिसका सभी मौजूद सदस्यों ने समर्थन किया।

No comments:

Post a Comment