Thursday, 25 August 2016

बंधे के आउटलेट कट के मुह को चौड़ा कर उसके बहाव को कम कर ओवर फ्लो को रोका गया।


ग्राम पंचायत औड़ी के कुबरी टोले में पंचायत द्वारा वर्ष 2005 में निर्मित कच्चा बांध जिसका कैचमेंट एरिया आस-पास के बंधो से सबसे ज्यादा हैं। वर्तमान में हो रही लगभग एक सप्ताह से मूसलाधार बारिश के कारण ओवर फ्लो हो रहा था। जिसके कारण ग्राम के एक दो नालो में तेज बाढ़ आने की आशंका बनी हुई हैं। जिसे देखते हुए बंधे के आउटलेट कट के मुह को चौड़ा कर उसके बहाव को कम कर ओवर फ्लो को रोका गया। साथ ही 50 मीटर कच्चे नहर का निर्माण बहने वाले पानी को दूसरे छोटे बंधे से जोड़ दिया जाने से होने वाली बड़ी घटना को होने की आशंका पर कुछ हद तक अंकुश लगाने का प्रयास किया गया है।

No comments:

Post a Comment