लैंको अनपरा की महिला संगठन गोई महिला समिति द्वारा दुराशनी मंदिर के प्रांगण में औड़ी ग्राम के निर्धन व जरूरतमंद लोगों के बीच 70 दरी का वितरण किया गया। इस ठंड भरे मौसम में जरूरतमंद वृद्ध ग्रामीणों को लैंको द्वारा दरी उपलब्ध होने से लोगो मे खुशी है। इस अवसर पर औड़ी प्रधान प्रतिनिधि शक्ति आनंद व लैंको अनपरा के उप महाप्रबन्धक एसके द्विवेदी, सीएसआर विभाग के अभिषेक कुमार व सतीश पांडेय उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment