• रास्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के पत्रों का किया गया सत्यापन
• एनएफएसए व अन्त्योदय कार्ड के पात्रो की सूची को पढ़कर लोगो को सुनाया
• विकास कार्यो की बनायीं कार्ययोजना
• समाजवादी, विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन के पात्रो का लिया गया आवेदन
ग्राम पंचायत औडी में आज दिनांक 02 मई 2016 को सुबह 10 बजे से माँ दुराशनी मंदिर परिसर के रामलीला मैदान में ग्राम प्रधान रन्नो देवी की अध्यक्षता में खुली बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई. बैठक में रास्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम - 2013 के तहत पूर्व में भरे गए फार्मो में से चयनित पात्र गृहस्थी व अन्त्योदय राशन कार्ड के लाभार्थियों/परिवारों की सूची का आम जनमानस के समक्ष सार्वजानिक रूप से पढ़कर सत्यापन किया गया. राजबहादुर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान द्वारा अवगत कराया गया की सभा में यदि किसी लाभार्थी की पात्रता पर लोगो द्वारा सामूहिक रूप से आपत्ति किया जायेगा तो उसे नियमानुसार पात्रता सूची से पृथक कर दिया जायेगा व उसी स्थान पर किसी अन्य पात्र परिवार को आम सहमती से पात्रता सूची में शामिल कर लिया जायेगा, सभा में पांच वर्षो के लिए कराये जाने वाले विकास कार्यो के सन्दर्भ में जनता द्वारा सुझाये गए कार्यो का आवेदन ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा प्राप्त किया गया साथ ही समाजवादी, विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन के पात्रो का आवेदन भी लिया गया, बैठक का संचालन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शक्ति आनंद ने किया. बैठक में मुख्य रूप से हरिराम बैसवार, सावित्री देवी, नन्दलाल यादव, बबुआराम बैसवार, मुन्ना गुप्ता, वाहिद अंसारी, अनिल यादव, मुन्नर प्रसाद पनिका आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे.

No comments:
Post a Comment