Friday, 22 July 2016

शुद्ध हवा बहने दोए हमें सांसे लेने दो हिण्डालको - प्रदूषण नियंत्रण विभाग गठबन्धन मुर्दाबाद सड़कों को प्रदूषण मुक्त रहने दो, सांसे हमें भी लेने दो

जनपद-सोनभद्र के विकासखण्ड-म्योरपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत औड़ी के टोला- बिछड़ी में स्थित हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लिमिटेड की रेनुसागर पावर प्लान्ट के ऐष डाईक से हाईवा/डम्फरों (मालवाहक) से बिना अनुमति के राख के अभिवहन को अविलम्ब रोके जाने व नियमानुसार विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु आज ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों शुद्ध हवा-शुद्ध पर्यावरण के अधिकार को सुरक्षित रखने हेतु अविलम्ब हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुसागर द्वारा ग्राम औड़ी स्थित बिछड़ी टोले से अवैध व बिना अनुमति के किये जा रहे राख के अभिवहन पर रोक लगाते हुए हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुसागर व अभिवहनकर्ता कम्पनियों के विरूद्ध पर्यावरण को क्षति पहुँचाने के बाबत नियामानुसार बिधिक कार्यवाही करने करने हेतु ज्ञापन सौपा ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से पंकज मिश्रा, रन्नो देवी, ग्राम प्रधान औडी राकेश कुमार बैसवार, आशीष मिश्रा, शक्ति आनंद, ज्योति प्रकाश दुबे, तेतरी देवी, उषा देवी, धर्मेन्द्र मौर्या, गणेश विश्वकर्मा, मानमती, मिथिलेश सिंह, ओम प्रकाश दिवेदी, हरिनाथ खरवार, नागेन्द्र चंद्रवंशी, सतेन्द्र चंद्रवंशी, सावित्री देवी, शिवशंकर चौरसिया, अनूप सिंह, अवधेश शुक्ला, रामसागर बैसवार, रामधारी बैसवार, जनेश्वर दुबे, उमर फारुक अंसारी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment